डेहरी: जन सुराज पार्टी ने आगामी 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करने की घोषणा कर दी है, जिससे सभी संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। इस घोषणा के बाद, 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सात संभावित उम्मीदवारों के बीच हलचल मच गई है।
इसी गहमागहमी के बीच, जन आक्रोश मीडिया ने एक विशेष पोल शुरू किया है ताकि जनता की राय जानी जा सके और संभावित उम्मीदवारों के बीच मुकाबला और भी रोचक हो जाए। यह पोल डेहरी विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों पर नज़र रखने वाले लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है।जो लोग डेहरी में जन सुराज पार्टी को करीब से ट्रैक कर रहे हैं और अपने पसंदीदा संभावित उम्मीदवार को वोट करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस पोल में हिस्सा ले सकते हैं।
जन आक्रोश मीडिया द्वारा इस पोल का आंशिक परिणाम 8 अक्टूबर तक प्रतिदिन किसी भी समय जारी किया जाता रहेगा। वहीं, पूर्ण और अंतिम परिणाम पार्टी द्वारा पहली सूची जारी करने से पहले घोषित कर दी जायेगी।
जन आक्रोश मीडिया आप लोगों से खुद भी वोट करने और अपने जानने वालों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करता है ताकि अधिक से अधिक लोगों की राय जानी जा सके। वहीं दूसरी ओर जन सुराज मीडिया की इस पहल से डेहरी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है।
पोल लिंक: https://openinapp.link/jscanwho