NIT 01/46/2026-27: बारह पत्थर चंदन सीमेंट से मेन रोड़ निर्माण

🚨 क्या आपके वार्ड 36 में होने वाले सड़क निर्माण कार्य की सही जानकारी आपको है? 🚨

जन आक्रोश मीडिया की ‘मेरा वार्ड, मेरी निगरानी’ मुहिम के तहत, हम आपके लिए लेकर आए हैं डेहरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 36 में होने वाले “मेन रोड चंदन सीमेंट से गेट ग्रिल दुकान (मुख्तार अंसारी) तक पी.सी.सी. (P.C.C.) सड़क निर्माण कार्य” का पूरा सरकारी हिसाब-किताब!

सरकारी टेंडर (NIT No. 01/46/2026-27) के अनुसार इस सड़क निर्माण की अनुमानित लागत ₹24,66,200 तय की गई है।

एक नज़र इसपर भी: NIT 01/16/2026-27: सूर्य मंदिर के पास छठ घाट निर्माण टेंडर

मुख्य जानकारी एक नज़र में (सरकारी आंकड़ों के अनुसार):

  • सीमेंट: पूरी सड़क के निर्माण में लगभग 1,124 बोरी (56.2 मीट्रिक टन) सीमेंट का उपयोग होना है।
  • सड़क की ढलाई (P.C.C.): 140.56 घन मीटर कंक्रीट की ढलाई होगी। इसके लिए 1:2:4 का अनुपात तय है (यानी 1 भाग सीमेंट, 2 भाग बालू और 4 भाग गिट्टी)। इसी मानक के अनुसार ढलाई होनी चाहिए।
  • पेवर ब्लॉक (Paver Blocks): सड़क के 611.52 वर्ग मीटर हिस्से में अच्छी गुणवत्ता वाले कंक्रीट पेवर ब्लॉक (इंटरलॉकिंग ईंटें) बिछाए जाएंगे।
  • सड़क का बेस (G.S.B.): ढलाई से पहले सड़क के आधार (बेस) को मजबूत करने के लिए 263.55 घन मीटर ग्रैनुलर सब-बेस (गिट्टी/मोरम का मिश्रण) डाला जाएगा।
  • समय सीमा: ठेकेदार को यह काम 2 महीने में पूरा करना है।

👁️ नागरिक पत्रकार बनें – खुद करें निगरानी!

आपके टैक्स के पैसों से हो रहे इस काम में किस ग्रेड का मटीरियल इस्तेमाल हो रहा है, पेवर ब्लॉक की क्वालिटी कैसी है और ढलाई में सीमेंट-बालू का अनुपात सही है या नहीं, इसकी पूरी विस्तृत जानकारी के लिए जन आक्रोश मीडिया द्वारा तैयार किया गया “निगरानी पत्र” नीचे दिए गए लिंक से अभी Download करें:

📥 निगरानी पत्र Download करने के लिए यहाँ Click करें

अगर आपको निर्माण कार्य में कोई भी अनियमितता, घटिया सामग्री का उपयोग या भ्रष्टाचार होता हुआ दिखे, तो चुप न बैठें! ठेकेदार द्वारा 1:2:4 के अनुपात में हेराफेरी करने या तय मात्रा से कम सीमेंट लगाने पर तुरंत हमें सबूत (फोटो/वीडियो) के साथ रिपोर्ट करें।

📲 किसी भी समस्या को रिपोर्ट करने के लिए यहाँ क्लिक कर हमें WhatsApp करें

“जन आक्रोश मीडिया – डिजिटल गांधीगिरी”

Leave a Reply